नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हिंदू सेवा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूरे बाजार क्षेत्र में पलटन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। हर साल की तरह आयोजित इस शोभा यात्रा में नगर के सभी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने कुमाऊनी परिधान में प्रतिभाग किया। छोलिया, डांडिया ,भजनों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा, महिलाओं, पुरुषो और युवाओं ने नव वर्ष पर हर किसी को बधाई दी। शोभा यात्रा में मां नंदा लोक कला केंद्र, मां नंदा सर्वदलीय समिति, सरकार की आली की महिलाओं की भजन मंडली, खत्यारी गांव की भजन मंडली और धारानोला के छोटे बच्चो की टीम ने प्रतिभाग किया। हर वर्ष की तरह इस बार आयोजन और भी भव्य रहा। समिति का कहना है कि आने वाले सालों में और भी भव्य रूप इस नव वर्ष के आयोजन का दिखेगा। समिति द्वारा सभी को नव संवत्सर की बधाई दी गई और सम्मिलित सभी जनता का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक शोभा यात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन लाल, सचिव कमल साह कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, उपसचिव चंदन बहुगुणा, दीपक साह, दीपक वर्मा कमल भट्ट, समिति के संरक्षक सुशील साह, आशीष वर्मा, दिनेश रावत, यशवंत पवार, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, गोविंद मटेरा, गोविंद तिलक, सभासद मोनू साह, मनोज जोशी जगमोहन बिष्ट, भैरव गोस्वामी , मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, केवल सती,मनीष जोशी, युवाम बोरा मनोज बिष्ट तरुण जोशी भूपेंद्र भोज ,निर्मल रावत वैभव पांडे कृष्ण बहादुर ,पुष्कर बिष्ट दीपक साह, रितेश वर्मा भुवन वर्मा, अमन नज्जोन, राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, कार्तिक साह, विनीत बिष्ट,नरेंद्र कुमार, संजय वर्मा पवन सा कमल तिवारी कमल बिष्ट नवीन बिष्ट ,हरीश प्रधान, दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, ऋतिक कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कार्की, पंकज फर्तियाल, अमित फर्तियाल, करिश्मा रावत रुचि कुटोला, गीता मेहरा, लीला बोरा, रेखा आर्या, रीना वर्मा, विमला बोरा, मनीष जोशी, विवेक वर्मा, अवि, मनोज पाठक , रोहित साह, पवन वर्मा, तरुण वर्मा, अनूप खजुनिया, मंजुल मित्तल, आदि सैकड़ों लोग शोभा यात्रा में मौजूद रहे।