धौलछीना। कालोन गांव के पास सोमवार को एक गाय लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
धौलछीना के निकट कलोंन गांव में रविवार रात से ही एक गाय गहरी खाई में गिर गई। गाय कई घंटे तक खाई में तड़पती रही। स्थानीय निवासी विनोद मेहरा की नजर गाय पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया। गाय की शरीर में कई जगहों पर चोट आई है पुलिस ने मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पल्यूं निवासी कोई व्यक्ति गाय को यहां फेंक कर चला गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को थाने बुलाकर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़ी हिदायत दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मानवता की मिसाल की सराहना की। रेस्क्यू ऑपरेशन में सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, हेकां गोपाल सिंह रावत, हेकां नेत्र सिंह, संजय गुप्ता, सुनील दत्त, डॉ प्रीति डथाल आदि लोग मौजूद रहे।