अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा ने पुनः अजय टम्टा पर अपना विश्वास जताया। अजय को  टिकट  मिलने का मुख्य कारण जनता के साथ उनका  सरल स्वभाव और मधुरवाणी माना जा रहा है। अजय के टिकट की घोषणा होते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अजय अपने स्वभाव के चलते लोगों के दिल में लगातार अपनी जगह बनाते रहे हैं। अजय के टिकट की घोषणा होते ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, डीडीहाट और पिथौरागढ़ में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ साथ अजय के करीबियों में खुशी नजर आ रही है। अजय के लिए कई सारे लोगों ने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर चुके हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने अजय को टिकट मिलने पर हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, शर्मा का मानना है  कि जनता का समर्थन अजय के साथ है अतः वे पुनः भारी मतों से विजय होकर आयेंगे।