विवेकानन्द पवर्तीय कृषि अनुसंधान संस्थान, प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग ने जानकारी दी है की 46वाँ कृषि विज्ञान मेला आयोजन विवेकानन्द पवर्तीय कृषि अनुसंधान संस्थान, प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में 27मार्च 2023 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। जिसमे मुख्य आकषर्क जल संग्रहण, टपक सिंचाई एवं संरक्षित खेती सम्बन्धी प्रदशर्न और उन्नत कृषि यंत्र प्रदशर्नी – पवर्तीय क्षेत्रों के अनुरूप विकसित किये गये कृषि यंत्र रहेंगे।
कृषक गोष्ठी में खेती सम्बन्धी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान। औद्यानिकी फसलों के बीज एवं पौधों की उपलब्धता विषयक जानकारी। खरीफ फसलों के उन्नत बीजों का विक्रय । इस मेले के दौरान किसानों के उत्पाद भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेगे। किसान मेले में स्टॉल लगाने हेतु संस्थान के टोल फ्री (निःशुल्क) दूरभाष संख्या 1800.180.2311 या 05962.231115 पर संपर्क किया जा सकता है। समस्त कास्तकार बन्धु इस किसान मेले में आमंत्रित हैं।