लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही संपूर्ण देश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं साथ ही राजनीतिक पार्टियों में होते फेर बदल भी दिखाई दे रहे हैं , इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश जो की लगातार संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे हैं  शर्मा के नेतृत्व में अल्मोड़ा में कई दिग्गजों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दा मन थाम लिया। 

   भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में जो नाम शुमार है उनमें एक हैं डॉक्टर वसुधा पंत।  कांग्रेस की भूतपूर्व विधायिका रमा पन्त की बहू हैं। डा वसुधा पन्त प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, अल्मोड़ा के भूतपूर्व सांसद पंडित हरगोविंद पन्त की पुत्र वधू हैं एवं अल्मोड़ा की भूतपूर्व विधायिका रमा पन्त के परिवार से हैं। डा. वसुधा पन्त जो ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा की संस्थापक ट्रस्टी हैं और विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, आजीविका एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। इनके कार्य का उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण एवं लोकल संसाधनों से सतत विकास।

विगत वर्ष अल्मोड़ा में एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्य एवं संस्कृतिक कार्यक्रम अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की शुरुआत की है जिसकी संस्थापिका डा वसुधा पन्त है।

इसी क्रम में अल्मोड़ा में होटल व्यवसाय में अग्रणीय शिखर के स्वामी राजेश बिष्ट जो पूर्व में कांग्रेस में कई पदों में रह चुके हैं भी शामिल हैं। शिखर होटल स्वामी राजेश बिष्ट अपने सरल स्वभाव के लिए हमेशा से लोगों में जाने जाते रहे हैं और साथ ही होटल शिखर का नाम भी अल्मोड़ा में ही नहीं वरन बाहर से आने वाले पर्यटकों में भी काफी विख्यात रहा है। साथ ही यहां पर आने वाले संभ्रांत लोगों के साथ साथ राजनैतिक लोगों की भी पहली पसंद रहा है होटल शिखर।

इसी क्रम में एक और बड़ा नाम शामिल है विख्यात समाज सेवी एवं  व्यवसायी गिरीश धवन जो कि अल्मोड़ा में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हमेशा  बढ़ चढ़ कर सहभागिता करते दिखाई देते हैं उन्होंने भी कैलाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस को अलविदा बोलते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया है।

मुख्यमंत्री के सामने अजय टम्टा के नामांकन के दौरान अल्मोड़ा में अवकाश प्राप्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल के साथ साथ कांग्रेस के सिद्धपुर बावनबूथ के अध्यक्ष पूरन सिंह नेगी, देवभूमि व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार भीमा, एडवोकेट शंकर कुमार, सुरेश चंद परदेसी, देवदास पवार, हरिप्रसाद, रमेश पार्छेय , रामदास, चेतन, हर्ष पवार, जिला व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी एडवोकेट नरेंद्र कुमार, हेम थापा, जगदीश सिंह, हीरालाल टम्टा, मोनू कुमार, परख, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, हरीश टम्टा, नावेद, कुंदन सिंह, रोहित कुमार, सागर सुपई, राकेश कुमार, विनोद कुमार और जितेंद्र बेदी आदि लोगों ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आना सुनिश्चित किया है।

इन सभी दिग्गजों के साथ-साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए  सराहनीय कार्यों से प्रभावित हैं और इसी कारण वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।