नीलम नेगी का काव्य संग्रह”मन भवंर”दिल की आवाज को लेखनी में उतारने का जीता जागता उदाहरण है, (छंजर सभा अल्मोडा़ के तत्वावधान में हुआ पुस्तक का लोकार्पण साथ ही काव्य गोष्ठी का आयोजन, जाने माने साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया)नीलम नेगी का काव्य संग्रह”मन भवंर”दिल की आवाज को लेखनी में उतारने का जीता जागता उदाहरण है, (छंजर सभा अल्मोडा़ के तत्वावधान में हुआ पुस्तक का लोकार्पण साथ ही काव्य गोष्ठी का आयोजन, जाने माने साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया)प्रथम सत्र मन भवर का लोकार्पण विगत दिवस अल्मोडा़ की जानी मानी साहित्यकार सेवा निवृत प्रधानाचार्या नीलम नेगी की काव्य संकलन मन भवर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मन भवंर में संकलित कविताओं स्व पाठ किया गया, तथा उपस्थित साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। धारा बल्लभ पाँडे ने काव्य संकलन पुस्तक का समीक्षात्मक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता त्रिभुवन गिरी महाराज ने की, तथामुख्य अतिथि ,डॉ विश्वम्भर दत्त जोशी, विशिष्ट अतिथि प्रो0. दिवा भट्ट, विशिष्ट अतिथि वी नेगी कृष्णा रहे। इस मौके पर अल्मोडा़ के साहित्यकारों के अलावा बाहर से आये गीतकारों ने काव्य पाठ व गीत गुनगुनाये। जिनमेंडॉ मधु महरा, बीना चतुर्वेदी,संजय कुमारअग्रवाल, मीनू जोशी, नीरज पांगती, हर्ष ,कंचन तिवारी, डॉ लता पांडेय ,डॉ धाराबल्लभ पांडे, मोहन लाल टम्टा, बिपिन चंद्र जोशी कोमल,पूनम पंत, कान्हा जोशी, दीवान कनवाल, नवीन बिष्ट,देवकीनन्दन कांडपाल , प्रफुल्ल पंत व डॉ रमेश लोहुमी प्रमुख रहे। दुतिय सत्र में आयोजित हुयीकाव्य गोष्ठी कीअध्यक्षता देवकीनंदन कांडपाल ने की तथामुख्य अतिथि डॉ विश्वम्भर दत्त जोशीविशिष्ट अतिथि डॉ लता पांडे व बीना चतुर्वेदी रहे। दोनों सत्रों का संचालन छंजर सभा के नीरज पंत ने किया। इस मौके पर छंजर सभा के परिपेक्ष में डा0 मधु मेहरा व डा0 रमेश लोहुमी ने प्रकाश डाला। अंत में आयोजन समिति की तरफ से नीलम नेगी के आभार व्याख्यान से समारोह का समापन किया गया।

नीलम नेगी का काव्य संग्रह” (छंजर सभा अल्मोडा़ के तत्वावधान में हुआ नीलम नेगी की पुस्तक मन भवंर का किया लोकार्पण और काव्य गोष्ठी का आयोजन

YouTube player

सत्य पथ न्यूज़

www.satyapathnews.com