अल्मोड़ा-उत्तराखंड परिवहन विभाग से अवकाश प्राप्त उमेश चंद्र भट्ट को कांग्रेस का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने श्री भट्ट को सौंपे पत्र में कहा है कि कांंग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जा रहा है।साथ ही उनसे यह आशा भी की है कि वे कांंग्रेस की नीतियों को जन जन तक ले जाने का कार्य करेंगे।नगर उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांंग्रेसजनों ने उमेश भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।श्री भट्ट के कांंग्रेस नगर उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए०के०सिकन्दर पवार,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान,सभाषद सचिन आर्य,सभाषद हेम तिवारी,विनोद वैष्णव, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, लीला जोशी,हर्ष कनवाल,प्रेम प्रकाश जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।