उदयशंकार फोटोग्राफी अकादमी के तत्त्वधान मे एक फोटो वाक का आयोजन किया गया जिसमे 15 से अधिक छायाकारों ने शिरकत की।
उदयशंकर फोटोग्राफी क्लब द्वारा ये वाक नंदा देवी मेले के उपलक्ष मे की गयी थी। सर्व दलीय महिला संकृतिक जुलुस एवं झांकी का सभी सदस्यों द्वारा जिसमे पारंम्परिक कुमाउनी एवं रंग समाज की वेश भूषा से सुसजित महिलाओं ओर स्वांग रूप एक सजी बनी महिलाओ का छायांकन किया गया।
ये जुलुस मुरली मनोहर से निकल कर मल्ला महल होते हुए नन्दा देवी तक चला ओर इसी बिच सभी छायाकारों ने इस सांस्कृतिक जुलुस का चितरण किया। फोटो वाक मे संस्था उपाध्यक्ष चेतन कपूर सचिव जयामित्र बिष्ट, नीरज पांगती, विभा बिष्ट, पूजा बिष्ट, वैभव जोशी,रमीज़ खान, कपिल मल्होत्रा, रोहित शर्मा, भरत् शाह, गौरव, सिद्धांत कपूर, सारांश मुंगोली,यश चौधरी, ओर अन्य सदस्य मौजूद रहे।