महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा लंबे समय से होलिकाल्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें संस्था द्वारा दो दिवसीय महिला होली का आयोजन आज शनिवार से प्रारंभ हो गया है।

        प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर ​में संस्था द्वारा होली कार्यक्रम का आयोजन​ जा रहा है। जिसमें संस्था द्वारा महिला बैठकी होली के आयोजन के साथ ही इस वर्ष से बालिका होली का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई बालिका होली टीमों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गयी। जिसमें से राजकीय बाल गृह किशोरी बख की बालिकाओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही इस महिला होली कार्यक्रम में अलग अलग स्थानों से 13 महिला होली टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम, द्धितीय, तृतीय और चर्तुथ स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को होली समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

     इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि कंचना पंत व तारू जोशी के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल ने की। इस अवसर पर महिला कल्याण् संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी अतिथियों और होली टोलियों का स्वागत करते हुवे सबको कोविड—19 के बचाव करने के बारे में भी बताया गया और कार्यक्रम में कोविड—19 के नियमो का पूरा पालन करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में होली टीमों द्वारा भी अपने गायन के माध्यम से कोविड—19 के बारे में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, चंद्रा अ्ग्रवाल, दीपा जोशी, गीता शाह, आशा पंत, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, सरला बिष्ट, मंजू रावत, अनिता रावत, मंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, इंद्रिरा लोहनी, दीपा जोशी, राधिका जोशी, रमा जोशी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का समापन रविवार को शोभायात्रा के सिद्ध नौला से नंदा देवी मंदिर कार्यक्रम स्थल पर विजेता टीमों पुरस्कार वितरण के साथ होगा।  प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही महिला टीमों में महिला समिति सरकार की आली, आंचल दल न्यू कॉलोनी, सरसों, मातृ शक्ति खत्याड़ी, स्यूनराकोट जाखनदेवी, जोहार कॉलोनी खत्याड़ी, दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदिरा कॉलोनी, जन शिक्षण समिति धारानौला, महिला होली खत्याड़ी, श्री भुवनेश्वर महादेव, कर्नाटकखोला महिला दल, रैलापाली, मल्ला गल्ली जाखनदेवी, घुरमेश्वर महिला समिति थाना बाजार व सिद्धेश्वर मोहल्ला शामिल हैं। निर्णायक मंडल में रेखा सिरोही, सरोज बिष्ट, दीवान कनवाल, गोकुल बिष्ट, गोपाल चम्याल, रमेश लाल शामिल रहे।