यूजर चार्ज के विरोध मै व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों की बैठक की और यह निर्णय लिया कि दिनांक 29/01/2021 शुक्रवार को प्रातः 12:00 बजे से अल्मोड़ा नगर के सभी क्षेत्र में यूजर चार्ज के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। चार टीम बनाकर पूरे क्षेत्र में सभी व्यापारियों से इसमें हस्ताक्षर कराए जाएंगे और नगर पालिका द्वारा जो यूजर चार्ज व्यापारियों  पर लगाया गया है। उसके विरोध मै जब तक कोई बात नहीं होती, इसको ना देने की अपील की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट , अमन नज्जोंन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह ,मौजूद थे। सभी होटल एसोसिएशन के व्यापारी भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे, ये आश्वासन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन अधिकारी और हरीश जोशी द्वारा प्राप्त हुआ है। व्यापार मंडल ने होटल एसोसिएशन का आभार व्यक्त करा है।