एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने बताया की तहसील को लेकर नगर व्यापार मंडल और समस्त सामाजिक संगठन ने सोमवार 26/12/2022 दिसंबर को सम्पूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है। अल्मोड़ा नगर के सभी बाजार सोमवार को बंद रहेंगे। फड़ एसोसियेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र ने भी बंद में अपना समर्थन दिया है। और समस्त फड़ बंद रहेंगे और टैक्सी यूनियन द्वारा भी जनहित में इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है और सोमवार को सभी टैक्सी ना चलाने का निर्णय लिया है। टैक्सी यूनियन के गणेश बिष्ट, नीरज पवार, अर्जुन सिंह , अनु भोज द्वारा खुला समर्थन इस आंदोलन को दिया है। व्यापार मंडल समस्त व्यापारियों, समस्त फड़ व्यापारियों, ग्रामीण क्षेत्रों की जनप्रतिनिधि और जनता, सभी टैक्सी चालकों, सभी वार्ड के सभासद और अल्मोड़ा के संभ्रांत जनप्रतिधि और संभ्रांत जनता से से निवेदन किया हैं कि दिनांक 26/12/2022 सोमवार को प्रातः 12 बजे चोखानपाटा में उपस्थित रहे। चोखानपाटा में आम सभा और उसके बाद जुलूस को पूरे नगर के प्राचीन बाजार से मल्ला महल बाजार से होते हुए चौहानपाटा में लाया जाएगा। सभी की एक मांग है कि तहसील को मल्ला महल में लाया जाए।
बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नजोंन, फड़ एसोसियेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।