*घटनाक्रम*
*दिनांक 06/12/2022* को वादी मो० कफील निवासी भोजपुर मौहल्ला जामा मस्जिद थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद 30प्र0 ने *अपने मामा अजिबुर्रहमान उम्र लगभग 40 वर्ष*, जो विगत *20 वर्ष पूर्व से ग्राम भाकुड़ा तहसील स्याल्दे में किराये* पर रहकर पशु व्यापारी का कार्य करते थे।
*दिनांक- 06/12/2022 को समय 01:00 बजे दिन से लापता* हैं। उनके *मो0न0 भी बंद* आ रहे हैं और उनकी *मो0सा0 भी नही मिल रही है*।
उक्त संबंध में *राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र उदयपुर तहसील स्याल्दे* में तहरीरी सूचना दी गई
जिस पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र *उदयपुर तहसील स्याल्दे में धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत* किया गया था।
*दिनांक- 09/12/2022* को समय 06.30 बजे साय *स्थान ग्राम मल्ला भाकुड़ा, तोक जड़पानी, तहसील स्याल्दे* में उपरोक्त *गुमशुदा अजिबुर्रहमान का शव, चश्मा, बाईक की चाबी व एटीएम कार्ड जड़पानी गधेरे के एक गुफा से बरामद* होने पर अभियोग में *राजस्व उ0नि0 उदयपुर द्वारा धारा 302/201 भादवि* की बढ़ोत्तरी की गयी।
*विवेचना हस्तांतरण*
*अपराध गंभीर श्रेणी* का होने पर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार *अभियोग की विवेचना दिनांक 10.12.2022 को राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई*।
*अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही*

*श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा* ने *हत्या के इस जघन्य अपराध* को तत्काल गंभीरता से लेते हुए *थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद को विवेचक* नियुक्त कर सीओ रानीखेत टी0आर0वर्मा,विवेचक,एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती को *शीघ्र अभियोग का सफल अनावरण कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी* हेतु निर्देशित किया गया।
*सीओ रानीखेत टी0आर0वर्मा के पर्यवेक्षण में विवेचक/थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद* द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम की मदद लेते हुए *ठोस विवेचनात्मक कार्यवाही/ सुरागरसी-पतारसी* करते हुए अभियोग में *अभियुक्त 1- सुनील सिंह बिष्ट, उम्र 25 वर्ष पुत्र राजे सिह बिष्ट निवासी तल्ला चनोली तह0 स्याल्दे, जनपद अल्मोडा 2- विरेन्द्र कुमार पुत्र भगत राम निवासी ग्राम जड़पानी, तह० स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा* को प्रकाश में लाया गया।
जिसमें से *अभियुक्त सुनील सिंह बिष्ट को दिनांक- 13-12-2022* को *गिरफ्तार* कर उसकी *निशादेही पर मृतक की मो0सा0 UP21U-5017 को खालीगाँव के एक गधेरे में बने कलमठ से बरामद* करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। सह अभियुक्त *विरेन्द्र कुमार* पुत्र भगत राम, निवासी ग्राम जड़पानी, तह० स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा *वर्तमान में फरार* चल रहा जिसकी *गिरफ्तारी के प्रयास* किए जा रहे है।
*पुलिस टीम*
1-थानाध्यक्ष सल्ट अजेद्र प्रसाद
2- कानि0 विपिन कुमार, थाना सल्ट
3- कानि0 सुरेंद्र कुमार, थाना सल्ट
4. का0 मनमोहन सिंह SOG/ANTF
5. का0 भूपेंद्र सिंह SOG/ANTF