सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन एवं महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश मंत्री किरण पंत ने मुख्यमंत्री तीर्थ तीरथ सिंह रावत और रमेश पोखरियाल का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने सल्ट उपचुनाव में महेश जीना के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। उक्त कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, रेखा आर्य, कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, महिला मोर्चा से ममता भट्ट, रेखा आर्य, मीना बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बिष्ट आदि अनेक कार्यकर्ता एवं भारी मात्रा में जनसमूह उपस्थित रहा।