पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

दिनांक- 29.01.2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उ0नि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट को उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर उनके *कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई व शुमकामनाएं दी गई*।