आज तल्ला सल्ट में डॉक्टर भट्ट के निवास स्थान पर जीवन सिंह रावत, मंगल सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट , कृपाल सिंह मेहरा, जितेन्द्र मेहरा की उपस्थिति में सिंह वाहिनी का विस्तार कार्यक्रम किया गया। जिसमें पुष्पा भट्ट को सिंह वाहिनी का अध्यक्ष बनाया गया। समस्त तल्ला सल्ट क्षेत्रवासियों को 4 जून सल्ट महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने कहा की ये हमारा सौभाग्य है आज भी हमारी मात्र शक्ति जनहित समस्याओं से निपटने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। आप सभी का सहयोग इसी तरह क्षेत्रहित में बना रहे।