अल्मोड़ा – विगत कुछ दिनों में कुमाऊनी रामलीला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में संपूर्ण उत्तराखंड से लगभग 260 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न किरदारों में नॉमिनेशन किए गए, जिसमें अल्मोड़ा से भी कई कलाकारो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हर्ष का विषय यह है कि सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची में अल्मोड़ा से *शगुन त्यागी* जिन्होंने बख (विश्वनाथ) की रामलीला में राम का किरदार निभाया था, उन्हें सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में उत्तराखंड में तृतीय स्थान में चयनित किया गया।
आयोजक कमेटी द्वारा शगुन को ट्रॉफी के साथ ₹5000 की धनराशि भी प्रदान की गई। उपरोक्त पुरस्कार मिलने पर समस्त रामलीला कलाकारों में उत्साह है। शगुन की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, सभासद राजेंद्र तिवारी, रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, रंगकर्मी कपिल मल्होत्रा, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, अखिलेश थापा, नवीन बिष्ट, डॉ संतोष बिष्ट, पूजा थापा, हर्षिता तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, तारा तिवारी, पुष्पा पांडे, आशा बिग, सपना नयाल, मंजू वर्मा, गोपा नयाल, स्नेहलता जोशी, राधा तिवारी, मंजू रावत, प्रीति बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट, पुष्पा नेगी, दीप्ति रावत, दिव्यांशा जोशी, प्रियंका भट्ट, पंकज भगत, जयदीप पांडे, चेतन पांडे, आदित्य गुरुरानी,
आदि द्वारा बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की गई।