स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत 19 मई 1885 को जन्मे जिनके नाम से अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय बना हुआ है। वही पंत जी की मूर्ति स्थापित है जिसमे अल्मोड़ा नगरवासियों ने उनके जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय पंत के स्वतंत्रा आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की उनके द्वारा 1921 में स्वर्गीय बद्री दत्त पाण्डेय के साथ कुली बेगार आंदोलन के नेतृत्व किया गया तथा कुली बेगार के रेसिस्टर उतरायणी के दिन बागेश्वर सरयू नदी मैं बहा दिए गए। वे संविधान सभा के सदस्य रहे तथा 1951 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे व उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप सभापति चुने गए। वो इतने लोकप्रिय थे जिन्हे जनता द्वारा जननायक की उपाधि दी गई। कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, मनोज सनवाल ,रोबिन भंडारी ,परितोष जोशी , डॉ मनोज जोशी, महिपाल राजपूत ,अशोक पांडे, मनोज जोशी सभासद, डॉ सी के सिन्हा, अरविंद पांकती, पी के मेहरा ,जीवन मखपाल,सुखदेव बनौला, बसंत पांडे , कुंदन बिष्ट एवं चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।