अल्मोड़ा – जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सोमवार को नगर इकाई के चुनाव को लेकर फिर सदस्यता अभियान एक साथ चार से पांच क्षेत्रों में चलाया गया। सोमवार को इंद्रा कनोली, लोवर मॉल रोड, खत्यारी, चौहान पाटा, दुगाखोला में 230 व्यापारियों को सदस्यता कराई गई है। अभी तक 1680 व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यता अभियान में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, नगर व्यापार के निर्वतमान सचिव मयंक बिष्ट, निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू, बलवंत राणा, पारस कुमार, राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार विक्की, हेम तिवारी, नीरज बोरा, सोबन बिष्ट, आशु गोस्वामी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।