अल्मोड़ा – जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा नगर इकाई के चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान एक साथ चार से पांच क्षेत्रों मै चलाया गया। न्यू सब्जी मंडी, लोहे के शेर की सीढ़ी, पुरानी सब्जी मंडी, नंदा देवी बाजार, मिलन चौक , जी जी आई सी तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक 400 व्यापारियों को सदस्यता कराई गई है। अभी तक 1200 व्यापारियों को सदस्यता अभियान मै जोड़ा गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यता अभियान में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, निवर्तमान अमन नज्जोंन, विजय भट्ट,दीप जोशी, गोविंद मटेला, अमित साह मोनू, परवेज कुरेशी, नरेंद्र कुमार विक्की, हेम तिवारी, सलमान अंसारी, पवन साह,दर्शन रावत,मुकेश कुमा, सोबन अधिकारी,आदि पधाधिकारी उपस्थित थे,