*घायल अवस्था में बदहवास होकर बैठे महिलाओं, बच्चों को सुरक्षित होने का भरोसा देकर उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल*

*प्रत्यक्षदर्शियों से पाई सराहना*

अल्मोडा – दिनांक- 28.08.2023 को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल से राजकार्य के उपरांत अपने निजी वाहन से थाना भतरौजखान को वापस आ रहे थे, इस दौरान खैरना, जनपद नैनीताल के पास एक कार असंतुलित होकर डिवाईडर से टकराई हुयी थी, जिसमें सवार महिलाएं व बच्चे घायल व बदहवास अवस्था में सड़क किनारे बैठे हुए थे।
थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी द्वारा मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उनके सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया तथा विलम्ब किये बिना अपने निजी वाहन से एम्बुलेन्स तक पहुंचाकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय खैरना भिजवाया गया। समय से उपचार मिलने पर कार में सवार सभी घायल यात्री महिलायें व बच्चे अब सुरक्षित है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान के इस नेक कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।