किरण पंत को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष बनने पर पंत ने संगठन के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की मैं हर वक्त संगठन को मजबूत करने के लिए अग्रसर रहूंगी। जो विश्वास संगठन ने मुझपर जताया है उसमें में खरी होकर दिखाने की पूर्ण कोशिश करूंगी। उनके गृह क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं अनेक लोगो ने शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालो में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रोतेला, गोविंद पिलखवाल, महेश नयाल, ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, लीला बोरा, धर्मेंद्र बिष्ट, सुभाष पांडे, अरविंद बिष्ट, महेश बिष्ट, ख्याली पांडे, मोहिनी कानवाल, निशा बिष्ट, सलमान अंसारी, दर्शन रावत, लता बोरा, प्रेमा मेर, हेमा सूफियाल, मीना नेगी, पालिका सभासद अर्जुन बिष्ट सहित अनेक लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।