अल्मोड़ा- नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरा खत्याडी बाजार बंद रहा और सभी व्यापारियों और आम जनता ने बेस तिराहे पर एनएच द्वारा की गई कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के एनएच विभाग द्वारा 24 घंटे के भीतर दुकानें खाली करने के तुगलकी फरमान का व्यापार मंडल विरोध करती है। धरने में क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस कार्यवाही की घोर निन्दा की और सभी व्यापारियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।वक्ताओं ने रोजी रोटी की इस लड़ाई मे हर संभव सहयोग देने की बात कही। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने सभी राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दलों का, क्षेत्र की जनता का, जन प्रतिनिधियों, प्रधान,पंचायत सदस्य, इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया व सभी पत्रकार बंधुओ का व्यापार मंडल परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया।वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरनास्थल पर जोरदार नारेबाजी भी की गयी।उपजिलाधिकारी सदर और एनएच विभाग के अधिकारियों के आने और बातचीत के बाद धरना कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया। सुशील साह ने बताया कि कल एक शिष्ट मंडल व्यापार मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मार्ग विभाग से बातचीत करेगा और आंदोलन की आगे की रूप रेखा तय करेगा। वक्ताओं में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, उपसचिव अमन नज्जौन, मनोज बिष्ट, निर्मल रावत, सभासद अमित शाह मोनू, प्रधान हरीश कनवाल आदि शामिल रहे।संचालन पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने किया। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह कनवाल, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, नरेंद्र कुमार विक्की, सागर कुमार, हर्ष कनवाल, जिलाध्यक्ष यूकेडी दिनेश जोशी, पुष्कर सिंह कनवाल, संदीप कनवाल, आनंद सिंह, नवीन चंद्र सुयाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रताप कनवाल, जगदीश नगरकोटि, दीवान सिंह कनवाल, देव सिंह कनवाल, पूर्व प्रधान सरसो नवीन सिंह बिष्ट, प्रधान सैनार अर्जुन सिंह, बरसिमी प्रधान हरीश रावत, देवली प्रधान राजेंद्र लटवाल, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, ग्राम प्रधान मनोज जोशी, महेंद्र सिंह रावत, हितेश नेगी, मुन्ना लटवाल, कुंदन खोलिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।