सल्ट उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं घर-घर जाकर प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश महामंत्री मोहिनी पोखरियाल, प्रदेश मंत्री किरन पन्त, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत, कुमाऊ संयोजिका उमा बड़लानी ने प्रचार किया। इसके साथ ही महिला सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा,  राज्य मंत्री रेखा आर्या ने भी जगह-जगह चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि सल्ट की मातृशक्ति से जब हम मिल रहे हैं तो उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं क्योंकि स्वर्गीय सुरेंद्र जीना ने सदैव क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। वर्मा ने कहा कि जनता चाहती है कि पुनः उनके भाई द्वारा उनके सपनों को विकास की धारा को संचालित किया जाए। इधर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट द्वारा महिलाओं की अलग अलग टीम बनाकर हर मंडल में प्रचार किया जा रहा है। जिसमें बिना नयाल, प्रेमा मेर, मीना नेगी आदि अनेक महिला मोर्चा की महिला द्वारा प्रतिभाग किया गया