अल्मोड़ा – ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या उमा डालकोटी ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यालय में कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास चलायी गई। जिसमें सभी छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कोच यशपाल भट्ट ने छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट, योग व आत्मरक्षा के गुण व प्रशिक्षण दिया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हर रविवार सुबह 9 बजे से कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाना तय हुआ है।
इस उपलक्ष्य में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल‌‌‌ अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या उमा डालकोटी ने कहा की आज के समय में सभी छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए और हमारे शरीर को रोज व्यायाम कर व शरीर को स्वस्थ रहें। कोच यशपाल भट्ट के साथ उनके सहायक में दीपिका बिष्ट व हिमांशु उपस्थित थे। सभी छात्र व छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।