धौलछीना। ग्रामीण उद्यम वेज वृद्धि परियोजना की ओर से धौलछीना में जय भारत स्वायत्त सहकारिता समूह की महिलाओं को एकदिवसीय जूस प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत मौजूद रहे। उन्होंने समूह की महिलाओं को बताया कि फल प्रसंस्करण के माध्यम से फलों की मूल्य संवर्धन कर आजीविका सुधारी जा सकती है। बताया कि फलों का उत्पादन अधिक होने के चलते उनका बाजार मैं उचित मूल्य नहीं मिल पाता है ऐसी स्थिति में फलों का जूस अचार और जैम आदि तैयार कर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से घर में ही जूस, अचार और जैम तैयार कर स्वरोजगार पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा ने किया। रीप परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल ने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाओं को रोजगार के साथ उनमें क्षमता का विकास होगा। इसे वह अपनी दिनचर्या के कार्यों में भी ला सकती हैं उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ग्रेडिंग और कटिंग आदि की जानकारी दी। ट्रेनर मंजू देवी द्वारा महिलाओं को जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात जिला विकास अधिकारी ने धौलछीना बाजार में समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पहाड़ी उत्पाद की दुकान ‘हिलांस ‘का निरीक्षण किया। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी ताराचंद, आनंद आर्या मनोज बोरा, कविता बनी, प्रेम देवी, कीर्ति, प्रेमा बिष्ट, भावना बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।