पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम* उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के *सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश* पर *नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार* कर रही है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में *आज दिनॉक- 27.02.2023 को स्कार्पियो वाहन से गॉजे की तस्करी कर रहे 03 युवकों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार* किया है।

*प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी ने बताया कि* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *पी0 डब्लू0डी0 कार्यशाला के सामने रानीखेत रोड लखनपुर* में एक *स्कार्पियों UA-08-J-0016* जो कि सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें *तीन व्यक्ति सवार* थे। पुलिस को देख एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगा जिसको *पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़* लिया।
*तलाशी में वाहन के पीछे रखे व गाड़ी की डिग्गी में छुपाकर बनाये गये बाक्स के अन्दर से 3 कट्टो में करीब 35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद* हुआ।
तीनों व्यक्तियों को *गिरफ्तार* कर कोतवाली रामनगर में *एफआई0आर0 सं0- 101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। *वाहन सीज* किया गया।

*SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 ईनाम की घोषणा की है।*

*बरामदगी- 35 किलो गॉजा*

*अभियुक्त-*
1-धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बाबू उम्र 22 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सक्कनपुर तहसील रामनगरली जिला नैनीताल
2-पलविन्दर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी उम्र 21 वर्ष पुत्र दिलबाग सिंह निवासी हिम्मतपुर ब्लाक रामनगर जिला नैनीताल
3-विनोद सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी सुन्दरिया छोटा ललितपुर तहसील थलीसैण्ड जिला पौड़ी गढ़वाल

*गिरफ्तारी टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी
2- व0उ0नि0 अनीस अहमद
3- एएसआई मीना आर्या
4- हे0कानि0 हेमन्त सिंह
5-कानि0 गगन भण्डारी
6-कानि0 संजय सिंह
7-कानि0 आरिफ अली