अल्मोड़ा – अमर शहीद नर सिंह धानक के पैतृक गाँव चौकुना मे प्रयास समिति के सहयोग से बुरांस सोसाइटी द्वारा निशुल्क चित्रा लाइब्रेरी का उद्धाटन किया किया गया। जिसमें गाँव के छात्र छात्राओ ने बडचडकर प्रतिभाग किया। गाँव के बुजुर्ग भवान सिंह व किशन सिंह ने इस पहल की सराहना की। उप ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह धानक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रयास समिति व बुरांस सोसाइटी ने हमारे गाँव मे जो लाइब्रेरी की पहल की यह काफी काबिले तारीफ है। इससे पहले गांव के बच्चो को यह फायदा नही मिल पाता था। उन्होने कहा कि बच्चे इसमें बडचडकर प्रतिभाग करेंगे। प्रयास समिति के अध्यक्ष नीलम डांगी व बुरांस सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने यह लाइब्रेरी के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। आज बच्चों को मैजिक बुक, लूडो, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन सहित खेलो से भी जोड़ा गया। प्रयास समिति के अध्यक्ष नीलम डागी ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पहल से हम जैंती क्षेत्र के हर गांव को जोड़ना चाहते है जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह धानक, बुरांस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह धानक, महिला मंगल दल अध्यक्षा नेहा धानक,रितु धानक, रेनू धानक , जानकी देवी, देवकी देवी, ललित सिंह, दीपक सिंह, लाली देवी,राजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रहरी प्रताप सिंह, प्रियंका धानक, हेमा मेहरा,ज्योति धानक, सहित अनेक बच्चें मौजूद थे।