अल्मोड़ा – पूर्व पर्वतीय राज्य मंत्री और पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे।पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से कल 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। शर्मा के निधन पर सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, राजा खान, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, कृष्ण सिंह, दर्शन रावत आदि ने शोक व्यक्त किया।