अल्मोड़ा – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष रमेश बहूगूणा व पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के आह्वान पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व आगामी कार्यक्रमों के निम्मित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की आवश्यकीय बैठक रखी गई , जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने 22जनवरी को होने वाले ऐतिहासिक दिन को राम‌ मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रहा है, जिसकौ पुरे भारत वर्ष में बड़े धूमधाम ओर उल्लास से मनाया जायेगा। इस दिन पुरे भारत वर्ष में, सभी राज्यों में, सभी जिलों में, सभी नगर, मण्डल में मिष्ठान वितरण एवं पटाके जलाकर, सभी बड़े मन्दिरो में कीर्तन ,भजन के साथ इस दिन को याद गार बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा ने आपसी सहमति व पदाधिकारियों से विचार, व क ई महत्वपूर्ण जानकारियां दी पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने भी सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र, सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी, सरकार द्वारा चलाए गए विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने हेतु निवेदन किया, साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मन्दिरो में कीर्तन भजन, संध्या में दीपक प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। प्रभु राम जी पुरे भारत वर्ष के आराध्य हैं मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा, उद्घाटन पर पुरे देश को गर्व है, उन्होंने आगे लोकसभा चुनाव में भी पदाधिकारियों को अभी से सक्रिय होने को कहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, कैलाश गूरुरानी, प्रकाश भट्, जिलामंत्री महेश विष्ट, संजय डालाकोटी, कन्नु साह, बबीता आर्य, मिडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, पंकज जोशी, आदि उपस्थित थे।