अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की महिला अध्यक्ष नेटा डिसूजा की जंतर – मंतर पर आन्दोलन महिला पदक विजेता पहलवानों के सम्मान में ऒर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अविलम्ब गिरफ्तारी को मजबूती देने के लिए अल्मोड़ा महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में चॊघानपाटा में गाँधी मूर्ति से शहीद स्मारक पार्क होटल शिखर तक जोरदार नारेबाजी के बीच कॆंडिल मार्च निकालकर महिला पहलवानों को समर्थन दिया।
महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ- बेटी पढा़ओ के नारे पर आज शोषण से प्रभावित महिला पहलवानों का आन्दोलन खुद मोदी सरकार की करनी ऒर कथनी को प्रदर्शित कर रही हैं। देश में मोदी सरकार तानाशाही रूख से देश की जनता का शोषण करने पर उतारू हो चुकी हैं। देश के गॊरव महिला पदक विजेताओं पहलवानों की माँग पर त्वरित गम्भीर होकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय।