अल्मोड़ा-बेतहाशा बढ़ रही महंगाई तथा पेट्रोल-डीजलों की कीमतों के विरोध में अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांंग्रेसजन आज दोपहर चौघानपाटा में एकत्रित हुए तथा केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है तबसे महंगाई अपने चरम पर है।गरीब वर्ग एवं मध्यमवर्गीय इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त है।लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है जिस कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान है।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार को जनता की परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है।जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्यान्न से लेकर दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएँ लगातार महंगी होती जा रही हैं जिससे आम जनता की कमर टूट रही है।और इस महंगाई का जवाब जनता आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को पटखनी देकर करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,अरविन्द रौतेला,राबिन मनोज भण्डारी,फाकिर खान,रमेश नेगी,सुमित कुमार,इफ्तकार अहमद,आर्शीवाद गोस्वामी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।