अल्मोड़ा। कोरोना के कारण घर में रहने से जिन लोगों को खाने की परेशानी हो उन लोगों के लिए अच्छी खबर ये है अब कोई नहीं भूख सोएगा। जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि जिलाप्रशासन व आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता के बाद शहर में निसहाय लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए अलग अलग जगह के लिए निम्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई जो गरीब लोगों के भोजन के लिए राशन आदि की व्यवस्था करेंगे, इसमें हरेंद्र वर्मा 9058089300, बहादुर सिंह मनकोटी9412093636आशीष वर्मा 9412976784, दीप जोशी 9412927958, कमल गुप्ता 9368067033, विनीत बिष्ट 9927327776, त्रिलोचन जोशी 8126514024, कपिल मल्होत्रा 9412908090, दीपक वर्मा 9557110312, रोहित साह 9058026191, मनोज जोशी 9410741427, नीरज साह 7579168009, नारायण बिष्ट 9411517088, दिनेश मठपाल 9412924560, कमल वर्मा 9412907811से सम्पर्क करने की बात कही, सामान आदि की व्यवस्था हरेंद्र वर्मा, विनीत बिष्ट, दीपक वर्मा, मनोज जोशी, रोहित साह, दिनेश मठपाल द्वारा कराइ जाएगी,हरेंद्र वर्मा ने कहा की इस संकट की घड़ी में हर व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा, जिले का हर व्यापारी हर मजबूर व्यक्ति के साथ मजबूती के साथ खड़ा है, उन्होंने कहा कि इसके लिए शहर में कुछ दुकानें चिन्हित करने के बाद गरीब लोगों को उन दुकानों से राशन उपलब्ध कराया जाएगा, राशन में 5 किलो आटा,3 किलो चावल 1 किलो दाल,1 लीटर तेल, 1 किलो नमक,1 किलो चीनी, मिर्चा, हल्दी, आदि चीज़ें दी जाएंगी और उन्होंने कामना की है कि नवरात्रि के पूरे होते होते कोरोना रूपी इस महामारी का अंत भी हो जाएगा और देश फिर एक बार विकास की दिशा की ओर बढ़ चलेगा।