धौलछीना (अल्मोड़ा) – सीओ विमल प्रसाद ने थाना धौलछीना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय माल खाना, कंप्यूटर कक्ष, कर्मचारी भोजनालय, कर्मचारी बैरेक, महिला हेल्प डेस्क आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ विमल प्रसाद ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को खाने में दस्तावेजों शस्त्रों के रखरखाव और थाने में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। बीट कर्मचारियों को नियमित रूप से बीट का भ्रमण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने में जाकर जवानों और उनके परिवारों की समस्याओं को जानना है। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्या सुनते हुए शीघ्र उन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत सीओ विमल प्रसाद ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल तथा गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं को सुझाव पर चर्चा की गई। इस मौके व्यापार मंडल द्वारा धौलछीना बाजार स्थित तिराहे में रिफेक्ट मैरर लगवाने तथा बाजार में कर पार्किंग की व्यवस्था करने तथा दुकानों के आगे से पार्किंग हटवाने का आगरा किया इस मौके पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा, गीता चम्याल, दीवान मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि आदि लोग शामिल रहे।