भाजपा ने अपने सभी बागी होने वाले कार्यकर्ताओं को मना लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गजराज सिंह को मनाया तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर से सुभाष पांडे और कपकोट से पूर्व विधायक शेर सिंह गाड़ियां को लंबी वार्ता के बाद मना लिया है। भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज सभी रूठों को मनाने में कामयाब रहे। अब सभी अपने अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मागेंगे।