अल्मोड़ा के गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत एवं अन्य पदाधिकारी पूनम पालीवाल एवं मोहिनी कनवाल का जोरदार स्वागत किया गया कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पंत ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट किया है श्रीमती किरण पंत इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भी रही हैं इस अवसर पर डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रोतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष मोनू शाह, सभासद अर्जुन बिष्ट, हरीश कनवाल, महेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, हेम भंडारी, नवीन बिष्ट, ग्राम सरसो बीडीसी मेंबर हितेश नेगी, प्रकाश बिष्ट, मनीष कनवाल, किशन सिंह बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, महेश नयाल पूर्व जिला महामंत्री, मनन शाह, डीसीबी के डायरेक्टर विनीत बिष्ट, प्रेमा मेर, हेमा सूफियाल, मीना नेगी, माया बिष्ट, दीपा बिष्ट, माया जोशी, कमला भट्ट, मीना जोशी, रेखा रोतेला, दीपा राणा, लीला चौहान, मानवी कर्नाटक, भूपेंद्र सिंह, सिजवाली, हेम सिरारी, सीमा गुसाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।