अल्मोड़ा। भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष के सफल कार्यकाल समापन होने के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल लमगड़ा द्वारा अपने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी के सफल मंडल अध्यक्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जीत दर्ज की ने कहा कि उनके अध्यक्ष कार्यकाल में भाजपा मंडल लमगड़ा ने कई महत्वपूर्ण कार्य के और आगे मंडल को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा और जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने शिरकत की।



समान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, महामंत्री कुंदन रावत, अध्यक्ष विजय सतवाल, दिनेश ढैला, कुंदन नगरकोटी, बालक सिंह कपकोटी, दिवान बोरा, देवकी बिष्ट, पुष्कर नैनवाल, खीम बिष्ट, इंद्र सिंह डसीला कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।