अल्मोड़ा- जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में शिखर तिराहे से साई बाबा मंदिर तक मार्ग को खोलने के लिए एक शिष्ट मंडल एसएसपी अल्मोड़ा से मिला। जिसमें एन टी डी वार्ड के सभासद सौरव वर्मा, बालेश्वर वार्ड के सभासद जगमोहन बिष्ट, त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के सभासद विजय पांडे उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग को दो पहिया वाहन के लिए सायं 4 बजे से 10 बजे तक बंद किए जाने की बात कही गई थी। जनता की समस्या को देखते हुए और शिष्ट मंडल की बातों को समझते हुए एसएसपी द्वारा उक्त मार्ग दो पहिया वाहन के लिए खुला रहेगा। शिष्ट मंडल में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष राजा खान, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, युवम वोहरा आदि लोग उपस्थित रहे।