अल्मोड़ा – बसंत पंचमी के उपलक्ष में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के संगठन द्वारा राजपुरा में महर्षि वाल्मीकि स्वामी प्रांगण में प्रसाद वितरित किया गया। समस्त भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथी साथ गाड़ी चालकों को भी प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण करने में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के कुमाऊं मंडल प्रभारी अमरेश पवार, जिला अध्यक्ष संजय कुमार, नगर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष विजय मझरिया, नगर कोष अध्यक्ष ज्वाला राजोरिया, नगर के महामंत्री अनूप कुमार, उपाध्यक्ष जसवंत कुमार, किट्टू चंदेल, घनश्याम वाल्मीकि, मनोज पवार, लकी वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, नगर के मीडिया प्रभारी राजकुमार वाल्मीकि,  नगर सुरक्षा प्रमुख अमन तंकवाल आदि कार्य करता मौजूद रहे।