अल्मोड़ा – भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभअवसर पर माँ अम्बे इंस्टिट्यूट धारनौला में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्यविषय युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता मतदान का महत्व विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता की गयी जिसमें मुख्यतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा श्री रमेश बहुगुणा जी संदीप सिंह जी राजन चन्द्र जोशी जिलाध्यक्ष भाजयुमो रहे। जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजन जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन प्रत्येक युवा को जानना चाहिए। स्वामी जी ने भारत का गौरव जिस प्रकार विश्व पटल पर रखा उसे आज के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। युवाओं को स्वामी के पदचिन्हों में चलने की आवश्यकता है। भारत में युवा मतदाता लगभग 65% से अद्धिक हैं जिनका भारत की सरकार को बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। वाद विवाद प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने अपने मत रखें। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजन चन्द्र जोशी, संदीप सिंह, प्रकाश बिष्ट, चन्दन बहुगुणा, कन्हैया बिष्ट, पारस काण्डपाल, पंकज बोरा मौजूद रहे।