कल ईद-उल् फितर का त्यौहार मनाया जाएगा इस मौके पर कल अल्मोड़ा बाजार विगत वर्षों क़ी तरह बंद रहेगा, यह जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने दी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों को प्रेम और सौहार्द के त्योहार ईद-उल फितर क़ी मुबारकबाद दी है। साथ ही समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं।