अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया इस दौरान कई संगठनों की महिलाओं ने लोक नृत्य नृत्य कविता वह नाटक की प्रस्तुति की वक्ताओं ने विचार रखते हुए नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने कहा जहां नारी शक्ति का सम्मान वहां देवताओं का वास होता है।
यहां नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रीमती रिचा सिंह काशीपुर की रोटी क्लब अध्यक्ष डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
इस मौके पर श्रीमती तोलिया ने कहा कि नारी शक्ति की महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान वहां देवताओं का वास होता है।
कुमाऊं से 50 महिलाओं में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,ममता पांडें,शांति जीना,लता बोरा, बीना जोशी,शालिनी शर्मा,भावना पाठक को सम्मानित किया गया।