पिथौरागढ़-उत्तराखंड पुलिस वाईफ्स एशोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष उपवा डॉ० शिखा ठाकुर धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में उ०नि०ऊषा देव के सहयोग से पिथौरागढ़ पुलिस परिवार की महिलाओं ने दिनांक 15.03.2022 को पुलिस लाईन परिसर में हर्बल कलर तैयार किये गये।इस अवसर पर उन्नति स्वायत्त सहकारिता संस्था थल से मदन उपाध्याय,पियूष उपाध्याय ने महिलाओं को हर्बल कलर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।कैमीकल कलरों से स्किन एलर्जी जैसी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा स्वास्थ व पर्यावरण को भी काफी नुकसान होता है।परन्तु इस बार पुलिस परिवार द्वारा स्वयं के बनाये हुए हर्बल कलरों से ही होली पर्व मनाया जायेगा।उपवा की इस पहल से पुलिस परिवार की महिलाएं काफी उत्साहित हैं। पुलिस परिजनों द्वारा उन्नति स्वायत्त सहकारिता संस्था का भी धन्यवाद प्रकट किया।