अल्मोड़ा- कुमाऊं महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जीजीआईसी, अल्मोड़ा के मैदान में अपराह्न चार बजे से ओपन माईक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
* ओपन माइक कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन **प्रसिद्ध कवि हर्ष काफर** द्वारा अपने गीत. **हर चीज आसान की तरफ भागती है। पहाड़ से जिंदगी मैदान की तरफ भागती है।** से किया। कार्यक्रम में कुमाऊं के कई जिलों से आए हुए कवियों ने अपनी कविताओं गजलों, शायरियों ,गीतों , रैंप के माध्यम से महोत्सव में रंग जमा दिया।
युवा कवियों/कवित्रियों में श्याम भट्ट ने अपनी कविता **तू जस तो कोई नहै **
हिमालय जोशी ने **हाल -हाल करत तेरी ** लोकेश जोशी ने *”उफ यह मिलना तुम्हारा, कुछ न कहना तुम्हारा*** पूरन जोशी ने **ये जरूरी नहीं की युद्ध सिर्फ सीमाओं पर लड़े जाते हैं ** कंचन जोशी ने **तूने लिया जन्म नर तन में*” गरिमा ने **तुम्हारे मोन में भी ढेर सारी बातें हैं** ललित पांडे ने **दिखी सबको अदाकारी हमारी ,समझता कौन लाचारी हमारी** गुंजन गायत्री ने **यो दिवस य मास याद कर बेल के करला** डॉ कुमार धीरेंद्र ने **कहते कुछ है, दिखते कुछ है,किरदार सबका अलग-अलग है** प्रीती जोशी ने **मैंने जी तुम्हारा घमंड एक दिन तोडूंगी** कान्हा जोशी ने **माना कि ये दिलकश जमाना भी जरूरी है** धर्म सिंह नेगी ने **ओ बच रया अमर रया** तथा विश्वास टम्टा ,अस्सितव अस्तु ,हरेंद्र व कृष्णा द्वारा अपनी- अपनी कविताओं शायरियों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
* वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद से प्रारंभ करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर आडिशन में चयनित एकल नृत्य के 40 प्रतिभागियों ने अपनी- अपनी एक से एक बढ़कर नृत्य प्रस्तुतियां मंच पर प्रस्तुत की गई। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा 20 प्रतियोगियों को प्रथम राउंड में चयनित किया। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शगुन त्यागी एवं प्रियंका भट्ट रहे।
* स्टार नाइट कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे प्रथम शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति **श्री गणेश स्तुति वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा** सहित हजारों-हजारों दर्शकों के तालियों बीच प्रस्तुत की गई।
* अति विशेष स्टार नाइट *********************
• मसक बीन टीम के प्रायोजक सुरेश जोशी और कमल जोशी द्वारा प्रायोजित स्टार नाइट कार्यक्रम मैं अपने प्रिय गायक कलाकारों को सुनने के लिए सायंकाल से ही दर्शकों की भीड़ से जीजीआईसी परिसर खचाखच भर गया।
• कार्यक्रम संचालकों द्वारा कुमाऊं के सुप्रसिद्ध
अतिथि गायकों इंदर आर्या, गायक मनोज आर्या एवं श्वेता मेहरा को जब मंच पर आमंत्रित किया तो अल्मोड़ा जनपद के उपस्थित दर्शकों ने अपने प्रिय लोक गायक कलाकारों का तालियों की गढ़गड़ाहट से स्वागत अभिनंदन किया।
• संगीत गायन कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध लोक गायक मनोज आर्या द्वारा अपना प्रिय गीत भगवती मैया को समर्पित ****
* **हे दुर्गा है काली तेरी जय जय कर हो**
**अहा तू लै जाली मैता**
* **चहा का होटल खोलुल** और अन्य प्रस्तुतियां देकर
पूरे परिसर में धमाल मचा दिया।
• गायक कलाकार इंदर आर्य द्वारा **तेरो लहंगा के भालो छाज और** आदि आदि गीतों से पूरे परिसर को नाचने झूमने को मजबूर कर दिया।
* दर्शकों/श्रोताओं की *प्रिय अदाकारा श्वेता मैहरा** जब मंच पर पहुंची तो परिसर में हजारों हजारों की भीड़ में दर्शकों ने तालिया की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और श्वेता मेहरा की प्रस्तुति **सुन ले देगडि़या बात सुड़ी जा**
* *तू मेरी जोगिया बड़न मैं तेरी जोगयाड़ी बड़उन** की प्रस्तुति में बालक, बालिकाएं , महिला, पुरुष अलग-अलग टोलियों में नृत्य प्रस्तुत करने लगे।
* सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने वाद्य यंत्रों से *”मां शारदे म्यूजिकल ग्रुप अल्मोड़ा** के कलाकारों द्वारा संगीत शुरों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
* सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, माननीय विधायक बारामंडल अल्मोड़ा, अति विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी, माननीय अध्यक्ष ,नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेंद्र भोज,महोत्सव के मुख्य संयोजक एडवोकेट शेखर लेक्चौरा, अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, प्रमोद रावत फूड सेक्रेट्री ऑफिसर, श्रीमती विनीता लैक्चौरा, नंदन रावत द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जित कर किया गया। कार्यक्रम में वैभव पांडे, मनमोहन चौधरी, राम अवतार, गिरीश मल्होत्रा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील शाह, गोकुल मेहता, डीके जोशी, कैलाश गुरुरानी ,जगदीश वर्मा ,चेतन पांडे ,विजय मेहता , पंकज भगत ,दीपक कुमार, सूरज वाणी , जयदीप पांडे, भानु पंत, दिनेश मठपाल ,मुकेश मेहता आदि आदि हजारों- हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे मौजूद रहे।
* कार्यक्रम का अति सुंदर संचालन डॉक्टर संतोष बिष्ट एवं गीतम शर्मा भट्ट द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
* सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत माननीय मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद जोशी, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र भोज को महोत्सव के संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं वरिष्ठ रंग कमी मनमोहन चौधरी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए। वही महोत्सव में पधारे स्टार कलाकारों को मुख्य अतिथि मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।