अल्मोड़ा-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता,नेता प्रतिपक्ष,हल्द्वानी से विधायक डा० इन्दिरा हदृयेश के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा हदृयेश का निधन सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।इन्दिरा दीदी एक कुशल राजनीतिक,ढृढ़ इच्छा शक्ति वाली मजबूत महिला थी।उनका जाना केवल कांंग्रेस परिवार ही नहीं अपितु पूरे प्रदेशवासियों के लिए एक महान क्षति है।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे स्वयं तथा अल्मोड़ा जिला कांंग्रेस कमेटी की ओर से नतमस्तक होकर स्व० इन्दिरा हदृयेश को श्रद्वासुमन अर्पित करते हैं।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा हदृयेश को संसदीय कार्य का एक लम्बा अनुभव था।वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता होने के साथ एक जनसुलभ नेता भी थी।उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक वृहद शून्य हो गया है।स्व० इन्दिरा हदृयेश के निधन पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सचिन आर्या,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला महासचिव गीता मेहरा,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,,

कार्तिक साह,प्रीति बिष्ट,राधा बिष्ट,लीला जोशी,शेखर पाण्डेय,फाकिर खान,तारू तिवारी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,हर्ष कनवाल,राबिन भण्डारी, सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, संगम पाण्डे,अम्बीराम सहित दर्जनों कांंग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया।खत्याड़ी में भी कांंग्रेसजनों ने स्व० इन्दिरा हदृयेश को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोकसभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,अमित बिष्ट, नितिन रावत,हिमांशु आर्या,नरेन्द्र सिंह,तेज सिंह कनवाल,देव सिंह कनवाल,नन्दन सिंह कनवाल,वीरेन्द्र कनवाल,कुन्दन सिंह नेगी,लक्ष्मण सिंह,नन्दन सिंह,रमेश कनवाल,उम्मेद सिंह,देव सिंह चौहान,पूरन सिंह,मनोज कनवाल,पूरन कनवाल,चन्दन कनवाल,हर्ष कनवाल,बलवंत कनवाल,आनन्द सिंह कनवाल,तरूण कनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।