अल्मोड़ा,
शनिवार को नगर पालिका के बूथ संख्या 136 में आयोजित “बूथ चलो अभियान” में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास” के मंत्र पर चलते हुए देश को आगे ले जा रही है।
अजय टम्टा ने जातिवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि आज ज़रूरत है कि सभी जातियों से ऊपर उठकर देशभक्ति की भावना को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं जबकि भाजपा ने सदैव सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो “देश के बेटे के रूप में निरंतर कार्य कर रहा है।”
विभिन्न बूथों पर हुआ प्रवास
पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने बूथ 127,
पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने बूथ 126,
अजय वर्मा ने पंचधारा बूथ 132,
कैलाश गुरुरानी ने बूथ 122,
बीना नयाल ने बूथ 128,
धर्मेंद्र बिष्ट ने बूथ 130,
जगत तिवारी ने बूथ 144,
लीला बोरा ने बूथ 149 में कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, संजीव जोशी, पूनम त्रिपाठी, अभिषेक जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, देवेश बिष्ट, राजीव गुरुरानी, जगमोहन सिंह बिष्ट, सूरज बगड़वाल, त्रिलोक रौतेला, प्रेम डालाकोटी, हरीश नेगी, मोहित बिष्ट, राजीव भाकुनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह व समर्पण का भाव पैदा करना था।