कांग्रेस की जिला महासचिव गीता मेहरा ने भाजपा के द्वारा बार बार मुख्यमंत्री बदलने पर अपने बयान में कहा कि भाजपा एक तरफ जनता को महंगाई की मार से मार रही है तो दूसरी तरफ जनता की गाढ़ी कमाई को मुख्यमंत्रियों पर खर्च से उड़ा रहे है, जो सही नहीं है। भाजपा ने अब 6 माह के लिए जनता की कमाई से एक और खर्च बड़ा दिया है। प्रदेश में कर्मचारियों को देने के लिए या फिर कहे जनता की सुविधा के लिए धन उपलब्ध नहीं होने के बाद भी अब एक और मुख्यमंत्री पर करोड़ों का खर्च करना पड़ेगा। एक बार फिर सभी दस्तावेजों में नाम बदलना, एक और मुख्यमंत्री की तनख्वाह का बोझ जनता की जेब में पड़ेगा। जनता का हित नहीं सोचने वाली पार्टी है भाजपा। अस्थिर राजनीति या अस्थिर सरकारें उत्तराखंड के लिए एक अभिशाप साबित हो रही हैं ये उत्तराखंड के विकास लिए रास्ते का रोड़ा है। जो धन राजनीतिक अस्थिरता के कारण व्यय हो रहा है यदि वो प्रदेश के विकास में खर्च होता तो राज्य की उन्नति होती और प्रदेश के जन मानस को उसका लाभ मिलता। किंतु इसके विपरीत जनता इसका दंश झेल रही है। यदि पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल स्थिरता के साथ पूर्ण नहीं कर पा रही है तो ये साफ साफ भाजपा के अंतर्द्वन्द को दर्शाता है।
About The Author
Related Posts
विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा इकाई ने पत्रकारों और अस्पताल स्टाफ के कोरेना वॉरियर्स को किया सम्मानित।
29th April 2020
भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के तत्त्वधान में श्रावणी उपाकर्म्(रक्षाबंधन) के कार्यक्रम का किया गया आयोजन
22nd August 2021
वीडियो
Covid Data
Recent Posts
- आखिर सड़क में काम शुरू करवाकर ही माने सभासद अमित साह मोनू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा भी अधिकारियों से लगातार रहे सम्पर्क में
- माल रोड में आज शुक्रवार से प्रारम्भ होगा डामरीकरण का कार्य,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने की जल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता, कही डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने लगाया जागरूकता शिविर
- दिल का दौरा पड़ने से थाना द्वाराहाट में नियुक्त पुलिस जवान का हुआ निधन
- जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को दी स्ट्रांग रूम की समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी
- मतदान में जनता की उदासीनता सरकार की योजनाओं का धरातल पर नजर न आना रहा है – पंत