अल्मोड़ा-विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन हेतु यूथ कांग्रेस ने स्थानीय सुन्दरवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सबको संकल्पित किया।आज यूथ कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गंगनाथ मन्दिर परिसर के पास सुन्दरवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला महासचिव गीता मेहरा,प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय,उज्जवल जोशी,राहुल अधिकारी,हिमांशु बिष्ट,जमन सिंह बिष्ट,देवाशीष साह,पुनीत प्रभात,दीपांशु,अंकित गुप्ता,पारस नाथ,निक्कू,नवल,हरीश,अमन गोस्वामी,ध्रुव तिवारी आदि उपस्थित रहे।