उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान केंद्र में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए| मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है| अभी भी एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा लापता शेष 10 ट्रेनी की खोजबीन की जा रही है|

शुक्रवार को दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए| इसके बाद एएलएच हेलीकॉप्टर समिट कैंप के 4 शवों को लेकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचा| हेलीकॉप्टर द्वारा शव को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया| लेकिन, खराब मौसम के कारण शवों को हर्षिल हेलीपैड पर उतारा गया है| जिन्हें अब सड़क मार्ग से उत्तरकाशी भेजा गया|
इन 4 शवों में से दो शव एनआईएम प्रशिक्षक सविता कंसवाल और नवमी रावत उत्तरकाशी और अजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा और शिवम कैंथोला हिमाचल के है|
हर्षिल से इन 4 शवों में से दो शव आर्मी एंबुलेंस से और दो शव 108 सेवा से उत्तरकाशी भेजे गए| शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया|