अल्मोड़ा। आजादी के 75 में वर्षगांठ पर नंदा देवी परिसर से गांधी पार्क तक  प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पितांबर पांडे, प्रताप सिंह सत्याल विनीत बिष्ट,  कांग्रेस नगर अध्यक्ष लता तिवारी अख्तर हुसैन रोबिन भंडारी संजय दुर्गापाल सहित आदि लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी लोगों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी और कहा कि हम सब का यह कर्तव्य है उन वीर शहीदों की कुर्बानियों को याद कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए देशवासियों को आजादी की बधाई देते हुए कहा कि हम सब का यह दायित्व है कि देश को आगे बढ़ाने में हर संभव हर क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।