अल्मोड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी द्वारा उत्तराखण्ड सरकार में रहे पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्यपरिषद सदस्य एडवोकेट केवल सती को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने पर उनका चुनाव प्रचार के दॊरान फूल मालाओं ऒर मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हम सभी लोगों की भावना का सम्मान किया। केवल सती इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। श्री सती अल्मोड़ा महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ के महासचिव तथा छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सती का मनोनयन करने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक करन महरा, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी, सोमेश्वर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, द्वाराहाट कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष पीताबंर पाण्डेय, डेयरी फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व सभासद घनानंद जोशी, पूर्व सभासद कमल पन्त, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, नगर महिला अध्यक्ष गोपा नयाल, स्मिता जोशी, जया जोशी, सोनिया कर्नाटक, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, दानिश खान,हर्षवर्धन जोशी, फईम खान, नईम खान, पुष्कर राम, कंचन शॆली आदि मॊजूद थे।